गोरखपुर, अप्रैल 20 -- सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के मुजौली गांव में एक महिला के घर में आग लगाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मुजौली निवासी मन्ने लाल यादव व कौशल कुमार यादव के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, 13 अप्रैल को महिला अपने परिवार के साथ मायके गई थी। इसी दौरान आरोपियों ने फोन कर उसे और उसके पति को धमकी दी कि वे उसके घर को आग लगा देंगे। कुछ ही देर बाद घर में आग लगा दी गई, जिससे संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा। यह भी पढ़ें- मकान और मड़ई में आग लगने पर पांच पर मुकदमा दर्ज घटना की जानकारी मिलने पर पीड़िता ने सहजनवा थाने में तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.