मुरादाबाद, जनवरी 16 -- मझोला थाना क्षेत्र में मायके आई महिला को उसका प्रेमी बहलाफुसला कर भगा ले गया। महिला के पति की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। सिविल लाइंस थाना के आशियाना चौकी क्षेत्र निवासी युवक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी मझोला के लोधीपुर बिशनपुर में हुई है। युवक के अनुसार उसकी 26 वर्षीय पत्नी बीते दिनों मायके गई थी। पीड़ित के अनुसार बीते 9 जनवरी को उसने अपनी पत्नी के पास कॉल किया तो फोन उसकी मां ने उठाया और कहा कि तुम्हारी पत्नी चली गई है। युवक के अनुसार उसकी पत्नी नितीश नाम के युवक से फोन पर बात करती थी। आरोप लगाया कि नितीश ही उसकी पत्नी को बहलाफुसला कर भगा ले गया है। एसएचओ मझोला रविंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी नितीश के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.