प्रयागराज, जून 19 -- प्रयागराज के छोटा बघाड़ा इलाके में पत्नी से वीडियो कॉल पर बातचीत के दौरान एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता गुरुवार सुबह परिजनों को चला। मृतक की पहचान 37 वर्षीय रोहित सोनकर के रूप में हुई है, जो एक होटल में काम करता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। छोटा बघाड़ा के राम प्रिया रोड निवासी मनोहर लाल के दो बेटों में रोहित बड़े थे। परिवार के मुताबिक, उनकी पत्नी निशा अपने दो बच्चों के साथ रविवार से झूंसी के नारायणदास का पूरा स्थित मायके में रह रही थीं। रोहित लगातार पत्नी और बच्चों को वापस घर लाने का प्रयास कर रहे थे। बुधवार को वह अपने छोटे भाई राहुल के साथ पत्नी को लेने भी गए थे, लेकिन वह उनके साथ लौटने को तैयार नहीं हुईं।पत्नी से वीडियो कॉल के ...