मायके की जमीन नहीं मिलने पर पत्नी पीटकर को निकाला
गोरखपुर, जुलाई 10 -- पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पीपीगंज थाना क्षेत्र में पत्नी के मायके की जमीन अपने नाम कराने का दबाव बनाने और विरोध करने पर मारपीट कर पति ने उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लक्ष्मीपुर टोला मछरिया निवासी दीपा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके मायके की जमीन उसके नाम दर्ज है। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग काफी समय से उस जमीन की रजिस्ट्री अपने नाम कराने का दबाव बना रहे थे। जब उसने ऐसा करने से मना किया तो उसके साथ लगातार मारपीट और मानसिक उत्पीड़न किया जाने लगा।पीड़िता का आरोप है कि करीब दो सप्ताह पहले पति, ससुर और अन्य परिजनों ने फिर जमीन अपने नाम कराने का दबाव बनाया। विरोध करने पर सभी ने उसके साथ मारपीट की और घर से निका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.