कन्नौज, अप्रैल 5 -- गुरसहायंगज, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डंमर पुरवा में पति ने मायके आकर पत्नी के साथ मारपीट की। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।ग्राम डंमर पुरवा निवासी उपासना यादव पुत्री हरीराम सिंह यादव ने कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि पति सुनील कुमार यादव पुत्र निहाल सिंह यादव निवासी ग्राम जाजपुर (मोहम्मदाबाद) फर्रुखाबाद से डिवोर्स का केश न्यायालय में चल रहा है। गत 25 मार्च की रात पति सुनील कुमार यादव पुत्र निहाल सिंह यादव व नरेन्द्र यादव पुत्र कश्मीर सिंह निवासी शिवनगर नई कालोनी फर्रुखाबाद व दो अज्ञात लोग उसके दरवाजे पर आये। और मुकदमा की रंजिश में गाली गलौज करके मारा पीटा। और जान से मार डालने की धमकी दी।पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.