मायके आए विवाहिता के भाई के सिर पर मारा डंडा,रिपोर्ट
पीलीभीत, जून 12 -- पीलीभीत। थाना अमरिया क्षेत्र के ग्राम करगैना निवासी सवाना बी पुत्री मोहम्मद रफी ने थाना अमरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसके पति जीशान, सास नसीम बेगम, नंद आर्शी, देवर सलमान, ससुर यामीन निवासी ग्राम रसूल थाना नवाबगंज बरेली उससे दहेज में चार पहिया गाड़ी और पांच लाख रुपये की मांग करते हैं। 10 जून को रात साढ़े नौ बजे ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की। इसकी जानकारी उसने अपने मायके पक्ष के लोगों को फोन कर दी। इसके बाद मायके पक्ष से उसके चाचा मोहम्मद वlसी,पिता मोहम्मद रफी,भाई मोहम्मद खालिद के साथ लेने पहुंचे तो ससुराल पक्ष के लोगों ने उनके साथ ही मारपीट की। उसके देवर सलमान ने भाई मोहम्मद खालिद के सिर पर डंडा मार दिया। जिससे वह घायल हो गया। किसी तरह वह अपने मायके आई।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.