मायके आई विवाहिता को फुसला ले जाने की रिपोर्ट दर्ज
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 4 -- सिंगाही। थाना क्षेत्र के सिंगाही देहात के चमरौधा गांव में रक्षाबंधन मनाने ससुराल से मायके आई एक विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। उसकी मां ने गांव के ही एक युवक पर अपने भाई की मदद से उसे बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवाहिता की तलाश शुरू कर दी है। सिंगाही देहात के चमरौधा निवासी रामकैलाश की पत्नी रामकटोरी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उनकी बेटी किरन की शादी शाहजहांपुर जिले के सिंधौली थाने के आमडार गांव के बबलू के साथ हुई है। रक्षाबंधन पर किरन अपने पति के साथ मायके आई थी। मंगलवार अपरान्ह करीब चार बजे गांव का ही अंशु अपने भाई मनोज की मदद से किरन को बहला-फुसलाकर कहीं ले गया। किरन अपने साथ जेवर भी ले गई है। रामकटोरी की तहरीर पर पुलिस ने अंशु और उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.