गौरीगंज, मार्च 16 -- गौरीगंज, संवाददाता। थानाक्षेत्र के पूरे डिंगूर सराय हृदयशाह गांव में मायके आई विवाहिता का शव सोमवार की सुबह घर से लगभग 400 मीटर दूर खेत में मिलने से हड़कंप मच गया। मृतका के सिर और ठुड्डी पर धारदार हथियार से घाव के निशान मिले हैं। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध हत्या का केस दर्जकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू की है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्यों को इकट्ठा किया है। एएसपी ज्ञानेन्द्र सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर जल्द घटना के खुलासे के निर्देश दिए हैं। गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के सरायहृदयशाह के पूरे डींगुरपुर गांव निवासी सोमई की 28 वर्षीय पुत्री रेखा पत्नी मंशाराम होली के त्यौहार पर मायके आई थी। सोमवार की सुबह ग्रामीण जब शौच के लिए निकले तो रेखा का शव गांव के बाहर लगभग 400 मीटर दूरी प...