गौरीगंज, मार्च 16 -- अमेठी,संवाददाता। जिले के गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के सरायहृदयशाह गांव के पूरे डिंगूरपुर में सोमवार सुबह मायके आई एक विवाहिता का शव घर से करीब 400 मीटर दूर गेहूं के खेत में मिला। घटना की सूचना मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। परिजनों ने अज्ञात लोगों द्वारा हत्या किए जाने की आशंका जताई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी सोमई की पुत्री रेखा (28) पत्नी मंशाराम होली का त्योहार मनाने के लिए अपने मायके आई हुई थी। बताया जा रहा है कि रविवार रात वह घर पर ही थी, लेकिन वह कब और कैसे घर से बाहर निकली, इसकी जानकारी किसी को नहीं हो सकी। सोमवार सुबह जब कुछ ग्रामीण खेतों की ओर शौच के...