लखीमपुरखीरी, जून 12 -- खमरिया थानाक्षेत्र के रसूलपुर गांव के निकट एक 35 वर्षीया महिला का शव खेत में पाया गया। सूचना पर पहुंची खमरिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। महिला दो दिन पहले ससुराल से अपने मायके आई थी। बुधवार को रसूलपुर गांव के मजरा चमारन पुरवा के निकट एक खेत मे 35 वर्षीया सनकारा पत्नी शनरोज का शव खेत की मेड़ पर पड़ा देखा गया। सनकारा की ससुराल ईसानगर थाना क्षेत्र के लौकाही गांव में बताई जाती है। परिजनों के मुताबिक सनकारा सोमवार को मायके आई थी। यह भी पता चला है कि मायके आने की सूचना सनकारा ने अपनी ससुराल में किसी को नहीं दी थी। वह चुपचाप मायके आ गई थी। जिसके बाद उसका शव बरामद हुआ। शव देखे जाने के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना रेहुआ पुलिस पिकेट पर दी। मौके पर पहुंची खमरिया पुलिस ने सनकारा के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.