मायके आई बेटी चुरा ले गई लाखों के जेवर
बरेली, जून 19 -- मायके में आई बेटी लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चोरी करके ले गई। उसके पिता ने थाना बारादरी में रिपोर्ट दर्ज कराकर जेवर वापस कराने की मांग की है। बारादरी क्षेत्र के मोहल्ला रोहली टोला निवासी मनोज कुमार वर्मा ने पुलिस को बताया कि दिल्ली के मडोला इलाके में अशोक नगर में रहने वाली उनकी शादीशुदा बेटी कीर्ति वर्मा नौ फरवरी को मायके आई थी। उसे कुछ बीमारी थी तो उन लोगों ने इलाज कराया और फिर 27 फरवरी को वह हंसी-खुशी दिल्ली चली गई। कीर्ति के बाद उन लोगों ने घर की अलमारी और लॉकर देखा तो पता चला कि करीब 405 ग्राम सोने के जेवरात और 1.80 लाख रुपये गायब हैं। बेटी पर शक होने पर उन्होंने पूछताछ की उसने जेवर और रुपये ले जाने की बात स्वीकार करते हुए कुछ दिन में लौटाने का आश्वासन दिया। मगर उसने कुछ भी वापस नहीं किया और कॉल रिसीव करना भी बंद क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.