कोडरमा, अप्रैल 27 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। सतगावां प्रखंड के खवासडीह बिरहोर टोला में 30 वर्षीय पूजा बिरहोर की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। पूजा बिरहोर, पति बुधु बिरहोर, मूल रूप से कटैया पंचायत के गजहड़ गांव की रहने वाली थी और पिछले लगभग 20 दिनों से अपने मायके, पिता छोटका सोमर बिरहोर के घर खवासडीह में रह रही थी। घटना रविवार की रात की है। परिजनों के अनुसार, रविवार देर शाम पूजा की तबीयत अचानक खराब हुई और कुछ घंटे बाद देखते ही देखते उसने दम तोड़ दिया। इस असामयिक मौत से पूरे बिरहोर टोला में शोक की लहर दौड़ गई है।मृतका अपने पीछे चार छोटे बच्चों दो बेटे और दो बेटियां को छोड़ गई है। मां की असमय मौत से बच्चों के भविष्य पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं, जिससे परिजनों और ग्रामीणों में गहरी चिंता व्याप्त है। घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी दिवा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.