प्रयागराज, जनवरी 16 -- कौंधियारा/करछना, हिंस। दुधमुंही बच्ची के साथ कुंए में छलांग लगाकर सोनम की आत्महत्या के पीछे मुआवजे की धनराशि का विवाद बताया जा रहा है। मायका और ससुराली पक्ष में एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में पहले पति की सड़क हादसे में मौत के बाद मिले दस लाख रुपये के मुआवजे में से सात लाख रुपये सोनम के अपने मायके वालों को देने की बात सामने आई है। इसी को लेकर पति शिवबाबू से विवाद शुरू हो गया था। परिजनों ने बताया कि लगभग तीन साल पहले सोनम के पहले पति ज्ञानचंद्र की सड़क हादसे में मौत हुई थी। दोनों परिवारों की रजामंदी से सोनम की दो साल पहले उसके देवर शिवबाबू से शादी कर दी गई थी। इधर, करीब एक महीने पहले सोनम के बैंक खाते में पहले पति की मौत का दस लाख रुपये मुआवजा आया था। ससुरालियों का आरोप है कि सोनम ने इसमें से सात लाख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.