शामली, फरवरी 2 -- विश्व आर्द्रभूमि दिवस के अवसर पर मामौर झील पर बर्ड फेस्टिवल का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्कूली बच्चों, मामौर स्थित मदरसे के छात्रों तथा पक्षी प्रेमियों को झील में आने वाले प्रवासी पक्षियों का दीदार कराया गया। सोमवार को विश्व आर्द्रभूमि दिवस मनाने के लिए मामौर झील पर बर्ड फेस्टिवल का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में जिला गंगा समिति के नामित सदस्य मुस्तकीम मल्लाह विशेष रूप से पहुंचे। उन्होंने बच्चों को पक्षियों की देखभाल और संरक्षण के प्रति प्रेरित किया। सुबह के समय पूरे इलाके में घना कोहरा छाया हुआ था। ठंडी हवा और धुंध के बीच झील का प्राकृतिक दृश्य बेहद शांत और मनमोहक लग रहा था। हालांकि, कोहरे की अधिकता के कारण पक्षियों की गतिविधियां स्पष्ट रूप से नहीं दिख पाईं, जिससे पक्षी प्रेमियों को कुछ निराशा हाथ लगी। जो पक्षी सामान्यतः खु...