मामूल विवाद में चाकूबाजी, झारखंड में 2 की हत्या; 3 घायल
जमशेदपुर, अक्टूबर 22 -- झारखंड के दो जिलों में खौफनाक घटनाएं सामने आई हैं। यहां के जमशेदपुर और आदित्यपुर में पिछले दो दिनों में मामूली विवाद को लेकर हुई चाकूबाजी की दो घटनाओं में दो युवकों की हत्या कर दी गई। वहीं, तीन लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज टीएमएच में चल रहा है। दोनों ही मामलों की पुलिस जांच कर रही है। पहली घटना कदमा थाना क्षेत्र के रामजनमनगर की है, जहां बड़े भाई ने छोटे भाई की चाकू गोदकर हत्या कर दी। वहीं, दूसरी घटना आदित्यपुर की खाऊ गली में हुई। यहां वेज रोल के ऑर्डर में देरी को लेकर हुए विवाद में मानगो निवासी युवक शेखर तिर्की की हत्या कर दी गई। आदित्यपुर की घटना में पुलिस ने फास्ट फूड दुकान संचालक समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। दूसरी, ओर कदमा के रामजनमनगर में हुई हत्या मामले में आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है।दोनों जगह मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.