मेरठ, जनवरी 3 -- लोहियानगर थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी में हुए विवाद के बाद गुरुवार देर रात में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई। पूरी वारदात पास के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस के अनुसार, लक्खीपुरा निवासी आरिफ पुत्र यासीन और श्यामनगर निवासी शहबाज पुत्र सलाम के बीच गुरुवार दोपहर कहासुनी हुई थी, जिसे मोहल्ले के लोगों ने शांत करा दिया था। लेकिन, गुरुवार देर रात में फिर किसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। इसके बाद शहबाज ने अपने साथियों के साथ आरिफ के घर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। इसी दौरान जाकिर कॉलोनी निवासी शोएब उर्फ शुऐब पुत्र सलमान मौके पर पहुंचा और उसने हवाई फायरिंग की। यह पूरी घटना मकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। साक्ष्य मिटाने की नीयत से शोएब सीसीटीवी का डीवीआर उठाकर फरार हो गया। मौके पर पहुंची ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.