गोंडा, मार्च 13 -- वजीरगंज। थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत नगवा निवासी सहाबुद्दीन ने थाने पर तहरीर दिया है कि गुरुवार शाम को भाई की ससुराल से भतीजे हातिम के साथ घर वापस आ रहा था। गांव से कुछ दूरी पर साइड लेने के उसने हार्न बजाया। इसको लेकर गांव के राजा, धनीराम ने मिलकर रास्ते में रोककर अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मारा-पीटा तथा जान से मारने की धमकी भी दी है। थानाध्यक्ष विपुल कुमार पाण्डेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं वजीरगंज थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत दुर्जनपुर घाट निवासी हासिम अली पुत्र अकबर अली ने थाने पर तहरीर दिया है कि गुरुवार शाम को अपनी बाइक की धुलाई करा रहा था। आरोप है कि गांव के निर्भय सिंह और एक अज्ञात व्यक्ति के साथ अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मुक्का-थप्पड़ व डंडे से मारा-पीटा और जान से मारने की धमकी भी दी है। थानाध्य...