गोरखपुर, जून 21 -- चिलुआताल, हिन्दुस्तान संवाद। चिलुआताल थाना क्षेत्र के सिक्टौर गांव में भैंस चराने को लेकर हुए मामूली विवाद में एक युवक पर सरिया से हमला कर उसे घायल कर दिया गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिक्टौर निवासी रुपेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 20 जून की शाम करीब पांच बजे भैंस चराने को लेकर उसकी मां श्यामा देवी और पड़ोसी शंभू की पत्नी के बीच कहासुनी हो रही थी। विरोध करने पर शंभू की पुत्री रेशमा ने सरिया से उसके भाई प्रद्युम्न के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह घायल होकर बेहोश हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...