मामूली विवाद में वृद्ध की पीट- पीटकर हत्या
बहराइच, जून 2 -- जहांगीरगंज,अम्बेडकरनगर, संवाददाता। अम्बेड़करनगर जिले के आलापुर थाना क्षेत्र के बहिंगवा जोगीपुर गांव में तेज गति से बुलेट चलाने से मना करना एक वृद्ध को भारी पड़ गया। तेज गति से बुलेट चलाने से टोकने पर शुरू हुई मारपीट में दबंगों ने वृद्ध के साथ जमकर मारपीट किया जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। मामले में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया。
घटना का विवरण बताया जाता है कि आलापुर थाना क्षेत्र के बहिंगवा योगीपुर गांव निवासी मेराज उर्फ छोटू पुत्र अली सरवर कुरैशी और कौसर पुत्र जुम्मन सलमानी गांव में सोमवार की रात में लगभग साढ़े 11 बजे तेज गति से गांव की गलियों में बुलेट चला रहे थे। तेज आवाज के साथ ही तेज गति से घर के सामने से बुलेट चलाने का गांव निवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.