मामूली विवाद में विकलांग दंपती पर जानलेवा हमला, आरोपी बाप-बेटे गिरफ्तार
मधुबनी, मई 29 -- झंझारपुर, निज प्रतिनिधि। भैरवस्थान थाना क्षेत्र के महिनाथपुर गांव में घास काटने को लेकर मामूली विवाद में विकलांग व्यक्ति एवं उसकी पत्नी पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पीड़िता मुन्नी देवी ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
घटना का विवरण पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार 27 मई की शाम करीब सात बजे मुन्नी देवी अपने विकलांग पति उग्रेश शाह के साथ घर पर थीं। इसी दौरान गांव के चिरंजीव झा एवं उसका पुत्र आनंद झा लोहे का रॉड, फरसा, कुल्हाड़ी व लाठी लेकर घर पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि आनंद झा ने फरसा से हमला कर मुन्नी देवी के पति के सिर पर वार कर दिया, जिससे उनका सिर फट गया। लाठी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.