मामूली विवाद में रणक्षेत्र बना सुदामडीह, आउटसोर्सिंग प्रबंधक के गार्ड व चालक समेत तीन जख्मी
धनबाद, मई 12 -- सुदामडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत रिवर साइड रेलवे फाटक के समीप सोमवार की रात करीब 8 बजे सड़क चलते मामूली विवाद ने रणक्षेत्र का रूप ले लिया। एक आउटसोर्सिंग कंपनी के प्रबंधक की स्कार्पियो और एक ट्रैक्टर के बीच हुई रगड़ के बाद दो पक्ष आपस में भिड़ गए। लाठी-डंडे और रॉड से हुए इस हमले में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। बताया जाता है कि डेको आउटसोर्सिंग के प्रबंधक मधु सिंह को उनके आवास पर छोड़कर वाहन चालक राधेश्याम यादव (पांडेय बस्ती) और बॉडीगार्ड अजीत कुमार सिंह वापस लौट रहे थे। यह भी पढ़ें- दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में सात लोग घायल इसी दौरान अंबेडकर स्कूल के पास एक ट्रैक्टर वाहन से सट गया। इसपर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते ट्रैक्टर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.