अमरोहा, अप्रैल 9 -- गजरौला, संवाददाता। मामूली विवाद में युवाओं के दो गुटों के बीच दो दिन पूर्व नगर के मोहल्ला जलाल नगर में सरेराह जमकर बेल्टें चलीं। अफरातफरी मच गई। बुधवार को इससे जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।जानकारी के अनुसार क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का दूसरे गांव निवासी युवक से कुछ दिन पहले विवाद हो गया था। एक गुट के युवकों ने मिलकर दूसरे गुट के युवक को पीट दिया था। इसके बाद बीते दो दिन पूर्व गजरौला के मोहल्ला जलाल नगर में एक गुट के तीन युवक घूम रहे थे। दूसरे गुट के युवकों ने उन्हें देख अपने साथियों को बुला लिया व घेराबंदी कर मारपीट शुरू कर दी। दोनों गुट के युवकों के बीच जमकर बेल्टें चलीं। मौके पर अफरातफरी मच गई। इस बीच भीड़ में शामिल किसी शख्स ने घटना का वीडियो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.