सिमडेगा, मई 17 -- झारखंड के सिमडेगा में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां 22 साल की एक महिला की उसके ब्वॉयफ्रेंड ने गोली मारकर हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार, किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। कहासुनी के बाद ब्वॉयफ्रेंड ने गुस्से में गोली मार दी। मामला सिमडेगा के कोलेबिरा थाना का है। यहां के नवाटोली गांव में एक महिला और उसके ब्वॉयफ्रेंड के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। इस दौरान गुस्साए प्रेमी ने लड़की के सिर में गोली मार दी। गोली लगने के बाद महिला को तुरंत एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। यहां के डॉक्टरों ने उसे रिम्स के लिए रेफर कर दिया। रिम्स ले जाते समय युवती की रास्ते में ही मौत हो गई।रिम्स ले जाने के दौरान तोड़ दिया दम इस घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि मृतका की पहचान जेबा परवीन के रूप में हुई है। को...