मामूली विवाद में युवक से मारपीट, चार पर मुकदमा
रामपुर, जून 28 -- मामूली बात को लेकर उपजे विवाद में चार लोगों ने एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन नामजद और एक अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव हामिदनगर निवासी थामस मसीह ने आरोप लगाया कि बिजली के तार हटाने को लेकर गांव के ही साईमन, जार्डन, शाश्वत तथा एक अज्ञात व्यक्ति से उसका विवाद हो गया। इसी बात पर आरोपियों ने पहले उसके साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने रास्ते में रोककर लाठी-डंडों से उसके साथ मारपीट की और घायल कर दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। यह भी पढ़ें- पानी के विवाद में घर में घुसकर मारपीट, चार पर केस दर्ज परिजनों ने घायल थामस मसीह को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। बाद में कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.