जौनपुर, जून 4 -- सुरेरी (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के जामडीह गांव में मामूली विवाद को लेकर एक युवक पर हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार को छह नामजद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जामडीह गांव निवासी रणजीत सिंह पुत्र रविंद्र सिंह ने सुरेरी थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि मंगलवार देर शाम गांव के ही शिवपूजन सिंह, सत्यम सिंह, प्रदुम सिंह, अनिल सिंह, छोटू सिंह एवं कल्लू सिंह ने मामूली कहासुनी को लेकर उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने बियर की बोतल से उनके सिर पर वार कर घायल कर दिया। इसके बाद जमीन पर गिर जाने पर लात-घूंसों व डंडों से पिटाई की। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोगों के पहुंचने पर आरोपित फरार हो गए।घायल रणजीत सिंह ने बुधवार को सुरेरी थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने...