मामूली विवाद में युवक पर जानलेवा हमला,हालत नाजुक
गुमला, अप्रैल 7 -- चैनपुर, प्रतिनिधि । चैनपुर थाना क्षेत्र के केड़ेंग गांव में एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जिसमें एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया। घटना में गंभीर रूप से घायल जेम्स टोप्पो को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला रेफर किया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार केडेंग निवासी मरियम टोप्पो ने चैनपुर थाना में संदीप केरकेट्टा के खिलाफ अपने पति के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सोमवार शाम करीब छह बजे जेम्स टोप्पो नशे की हालत में गांव में बड़बड़ाते हुए जा रहा था। इसी दौरान सड़क किनारे खड़े संदीप केरकेट्टा से उसकी कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़कर हाथापाई में बदल गया। आरोप है कि गुस्से में आकर संदीप ने पास में प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.