मिर्जापुर, अप्रैल 21 -- ड्रमंडगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के देवहट गांव में सोमवार की रात दुकानदार के पुत्र ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह जख्मी हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी युवक को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। पीड़ित के चाचा की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। चाचा रघुनाथ पाल ने बताया कि भतीजा कमलेश रात दस बजे गांव स्थित पान की दुकान पर गया था। दुकान पर उसने पान खाया। उसी दौरान किसी बात को लेकर दुकानदार के बेटे से भतीजे की कहासुनी हो गई। मनबढ़ों ने भतीजे कमलेश पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वहीं दुकानदार के परिवार के चार अन्य लोगों ने भी लाठी डंडे से भतीजे की पिटाई की। घटना की जानकारी होते ही बीच बचाव के लिए दुकान पर पहुंचा तो सभी मिलकर मारने पीटने लगे। जिससे मुंह में गंभीर चोट आई है। सूचना पर...