पटना, मार्च 6 -- गर्दनीबाग क्षेत्र के मानिकचंद तालाब के पास गुरुवार को मामूली विवाद में कुछ युवकों ने जानीपुर निवासी की बुरी तरह पिटाई कर दी। बेल्ट और लाठी-डंडे से पीट कर केशव को जख्मी कर दिया। घटना के बाद आरोपित फरार हो गए। पिटाई में युवक के सिर में गंभीर चोटें आईं। पीड़ित की शिकायत पर गर्दनीबाग पुलिस ने केस दर्ज कर देर रात मुख्य आरोपित मिथुन कुमार को गिरफ्तार कर लिया। थानेदार ने बताया कि छह के खिलाफ हत्या का प्रयास की प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अन्य पांच आरोपितों की तलाश कर रही है। जानीपुर निवासी युवक केशव कुमार गुरुवार की शाम गर्दनीबाग इलाके में आया था। वह मानिकचंद तालाब के समीप स्थित होटल में नाश्ता कर रहा था। बताया जाता है कि इसी दौरान केशव का बालमीचक निवासी युवकों से मामूली बात को लेकर बकझक हो गई, जिसके बाद मिथुन सहित छह युवकों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.