मिर्जापुर, मई 4 -- मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के पेहटी के चौराहा पर शनिवार की रात्रि दस बजे के करीब एक युवक को मामूली विवाद में कुछ युवकों ने मिलकर बेल्ट से मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट के दौरान युवक का कपड़ा भी फाड़ दिया। बीच सड़क पर अचानक हुई मारपीट की घटना से अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने बीच बचाव कर युवक को बचा लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.