गंगापार, मार्च 6 -- मामूली विवाद में दो आरोपियों ने गाली देते हुए युवक को पीटा। पीड़ित के तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना क्षेत्र के भारतगंज चौकी अंतर्गत महुआरीखुर्द गाँव निवासी अरविंद कुमार चौहान ने थाने में तहरीर दी कि मामूली विवाद में पड़ोसी पवन कुमार चौहान व लक्ष्मण चौहान ने उसे गालियाँ देते हुए पीटा, जिससे चोटें आयीं। पीड़ित के तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...