मामूली विवाद में युवक को पीटकर किया लहुलुहान
प्रयागराज, जून 17 -- फाफामऊ। थानाक्षेत्र के कृष्णापुरम गद्दोपुर में रहने वाले दो लोगों के बीच हुए मामूली विवाद में एक पक्ष के लोगों ने एक युवक को पीटकर लहुलुहान कर दिया। घायल युवक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ है। जानकारी के मुताबिक बाबागंज प्रतापगढ़ का हिमांशु शुक्ला गद्दोपुर स्थित विशाल मेगा मार्ट में सेल्समैन है। आरोप है कि मंगवार रात वह कृष्णपुरम स्थित अपने कमरे पर जा रहा था तभी कृष्णपुरम के रवि यादव से गाड़ी छू जाने को लेकर मामूली विवाद हो गया, जिस पर रवि पक्ष के लोगों ने हिमांशु का लाठी-डंडे से पीटकर सिर फोड़ दिया। पुलिस ने हिमांशु की तहरीर पर रवि यादव, दीपक यादव सहित दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.