नोएडा, मई 27 -- नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। होशियारपुर गांव में मामूली विवाद में युवक को लाठी और डंडे से पीटने के मामले में तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ सेक्टर-49 थाने में केस दर्ज हुआ है। तीनों सगे भाई बताए जा रहे हैं। पुलिस जल्द ही नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है। होशियारपुर गांव निवासी अरविंद साह ने पुलिस को बताया कि आजाद शर्मा, रामशरण शर्मा और विवेक शर्मा ने 21 मई को उसके साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर तीनों ने उसको ईंट और डंडे से पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित के सिर में गंभीर चोटें आईं और उसका कई दिन तक निजी अस्पताल में उपचार चला। जिस समय घटना हुई, पीडित घटनास्थल पर अकेला था। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग जब मौके पर एकत्र होने लगे तो तीनों आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। जिन लोगों ने तीनों को रोकने का प्रया...