रांची, मई 12 -- बुंडू, संवाददाता। बुंडू थाना क्षेत्र के बिचाहातू गांव में मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। गांव के ही दो युवकों के बीच हुए विवाद में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 28 वर्षीय पद्दोलचन मछुवा के रूप में हुई है, जो पेशे से प्राइवेट स्कूल बस चालक था। घटना सोमवार शाम करीब छह बजे की बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पद्दोलचन मछुवा स्कूल बस घर में खड़ी करने के बाद बाइक से बुढाडीह गांव की ओर जा रहा था। इसी दौरान गांव के ही बुद्धदेव सेठ उर्फ बुलू सेठ के घर के पास किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई।

घटना के विवरण परिजनों और...