बुलंदशहर, मई 15 -- कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के मोहल्ला खीरखानी में मामूली विवाद के बाद एक युवक की तीन लोगों ने पिटाई कर दी। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसकी सीसीटीवी वीडियो वायरल हो रही है। वायरल वीडियो की हिन्दुस्तान अखबार पुष्टी नहीं करता है। शुक्रवार की शाम को एक सीसीटीवी वीडियो वायरल हुआ। जिसमें एक युवक की तीन लोग पिटाई करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि वहां मौजूद कुछ लोग हस्तक्षेप कर युवक को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। साथ ही पिटाई लगाने वाले लोगों को भी हटा रहे हैं। पास में लगे सीसीटीवी में कैद हुई घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। यह भी पढ़ें- विवाद में युवक को घेरकर पीटा, कोतवाली तक मारने के लिए पीछे दौड़े युवक वीडियो को देख लोग विभिन्न प्रकार की टिप्पणी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि घटना कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्...