मामूली विवाद में युवकों ने पिता-पुत्र को पीटा
नोएडा, मई 10 -- नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-58 थाना क्षेत्र में होटल से खाना खाकर घर जा रहे युवक को तीन-चार युवकों ने मामूली बात पर पीट दिया। पिता को बुलाकर लाए पीड़ित युवक और उसके पिता को साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। पीड़ित ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। हापुड़ के सुरूरपुर गांव निवासी गौहर खान ने पुलिस को बताया कि वह गाजियाबाद की खोड़ा कॉलोनी में परिवार संग रहते हैं। उनका बेटा सादिक शुक्रवार रात सेक्टर-62 में होटल पर खाना खाने गया था। रास्ते में सादिक को कुछ लोग मिले थे। इनमें से एक व्यक्ति ने सादिक को रोककर चप्पल मांगी थी, लेकिन अनजान होने के चलते सादिक ने चप्पल देने से इनकार कर दिया था। इस बात से व्यक्ति नाराज हो गया। उसने अपने साथी संग मिलकर सादिक को मारा पीटा। आरोपियों से किसी तरह छूटकर सादिक अपने घर पहुंचा औ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.