नोएडा, मार्च 2 -- नोएडा। मामूली विवाद में दो लोगों ने अपने साथियों के साथ मिलकर पड़ोसी पर हमला कर दिया। मारपीट में कई लोग घायल हो गए। सेक्टर-39 थाने में दी शिकायत में सुरेंद्र जिंदल ने बताया कि वह भूड़ा गांव में परिवार संग रहते हैं। रविवार को शाम साढ़े सात बजे के करीब पड़ोसी जितिन और परवेश से उनका पानी के प्लांट को लेकर विवाद हो गया। दोनों ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनके और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट की। आरोपियों ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने दो नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...