देवघर, मार्च 23 -- सारठ,प्रतिनिधि। सारठ थाना क्षेत्र के बरमसिया गांव में मामूली विवाद में हुए मारपीट में दो युवक घायल हो गया। घटना के संबंध एक पक्ष के अरबिन्द कापरी पिता रबिया कापरी ने बताया कि किसी बात को लेकर गांव के ही मनोहर कापरी, मुरारी कापरी, केटकी कापरी, छोटका कापरी से कहा सुनी हो गई। उसी दौरान लोहे के औजार से मारकर गम्भीर रूप से जख्मी कर दिया। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उठाकर सारठ सीएचसी पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने अरबिन्द व अर्जुन कापरी का प्राथमिक उपचार कर अरबिन्द को बेहतर इलाज के देवघर भेज दिया। इधर खबर लिखे जाने तक पीड़ित द्वारा थाने में लिखित शिकायत दिया जा रहा था। वहीं दूसरे पक्ष के मनोहर कापरी ने भी रबिया कापरी व अरबिन्द कापरी पर गाली गलौज करते हुए मारपीट करने का आरोप लगा...