मामूली विवाद में मारपीट, हत्या की धमकी केस दर्ज
बाराबंकी, मई 31 -- बाराबंकी, संवाददाता। बड्डूपुर थाना के कोडरी गोपालपुर गांव में मामूली विवाद में विपक्षी ने एक व्यक्ति को पीट दिया। आरोप है कि उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। कोडरी गोपालपुर गांव निवासी जंगी पुत्र मजीद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह अपने पुत्र पवन और पत्नी मिन्टू उर्फ सिमन्तरा के साथ रिश्तेदार जोड़ावन के घर बीबीपुर नकटौली गांव गए थे। वहां किसी बात को लेकर कहासुनी और विवाद हो गया था। आरोप है कि शनिवार शाम करीब छह बजे जोड़ावन पुत्र शम्भू, अजय पुत्र जोड़ावन, छोटू पुत्र राजाराम निवासीगण बीबीपुर नकटौली व शनी पुत्र ओमकार निवासी चन्द्रभवन ने घर के पास उन्हें लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित पक्ष ने किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.