मामूली विवाद में मारपीट, सात पर केस दर्ज
बलरामपुर, जून 2 -- मामूली विवाद में मारपीट, सात पर केस दर्ज बलरामपुर, संवाददाता। देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुस्लिम पुरवा सिरसिया में पीड़िता साबरुन पत्नी सरवर की ओर से केस दर्ज कराया है। उसके अनुसार 31 मई की शाम करीब छह बजे बकरी चराने को लेकर उसकी और गांव की मोमिना पत्नी अब्बास के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर अब्बास, शबनम, वसीम, सिराज, अजीज, फरीद व मोमिना मौके पर पहुंचे और साबरुन को लाठी-डंडों से पीटा। मौके पहुंचे उसके पति सरवर को भी पीट दिया। हमलावरों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ की। प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर सभी सात आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.