कानपुर, फरवरी 16 -- कानपुर, संवाददाता। ग्वालटोली में लिफ्ट में जाने को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपितों ने गाली-गलौज व मारपीट की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। सिविल लाइंस निवासी फरदीन रियाजत के अनुसार नौ फरवरी, 2026 को वह परिवार के साथ लिफ्ट से जा रहे थे। आरोप है इस दौरान अपार्टमेंट में रहने वाले आतिफ, यमन और यासिर लिफ्ट में जगह नहीं होने के बावजूद अंदर आने लगे। विरोध पर आरोपितों ने गाली-गलौज व मारपीट की। ग्वालटोली थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.