बक्सर, मार्च 23 -- बक्सर। नगर थाना क्षेत्र के छोटकी सारिमपुर में मामूली विवाद में मारपीट का प्रकाश में आया है। पीड़िता अनिता देवी ने पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि भोला कुमार व किसन कुमार अपने हाथ में लाठी डंडा लेकर आए थे। उन्होंने मारपीट की। उसका मोबाइल व बाइक तोड़ दिया है। पुलिस ने आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की जांच की जा रही है। पैसे के लेनदेन में मारपीट, प्राथमिकी दर्ज बक्सर। नगर थाना क्षेत्र के नेहरू नगर में पैसे के लेनदेन में मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित यूपी बनारस के लखनपुर निवासी सुनील कुमार वर्मा ने पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि वह सोनारी का काम सीखने के दौरान शहर के नेहरू नगर निवासी रमेश कुमार वर्मा के संपर्क में आया था। इस दौरान उसने कुछ पैसे की मांग की थी। उसे दे दिया था। जब मांग करने लगा। ...