रामपुर, मार्च 10 -- शाहबाद। क्षेत्र के गांव भौरकी जदीद में मामूली विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दंपति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव भौरकी जदीद निवासी सुमन पत्नी राजकुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 5 मार्च की शाम करीब चार बजे गांव के नन्हे और उसकी पत्नी शशिबाला से कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर तीनों ने उसे गालियां दीं और मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि विवाद की वजह बकरे के बंटवारे को लेकर हुई कहासुनी बताई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.