गिरडीह, मार्च 7 -- गावां, प्रतिनिधि। गावां थाना क्षेत्र के जिबड़ी में मामूली विवाद को लेकर मारपीट हो गई। घटना में मनोज शर्मा घायल हो गए। मामले को ले गावां थाना में अशोक शर्मा, यशोदा देवी आदि पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। आरोप लगाया गया है कि रास्ता के विवाद को लेकर के युक्त लोगों ने अचानक हमला कर दिया व लाठी डंडे से मारपीट की। थाना प्रभारी जयप्रकाश कुमार ने कहा कि मामले में गावां थाना में कांड संख्या 14/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...