अयोध्या, मार्च 28 -- भदरसा संवाददाता । पूराकलंदर थाना क्षेत्र के चांदपुर हरिवंश गांव में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। मारपीट में चार लोग घायल हुए हैं। तारुन थाना क्षेत्र के नन्सा निवासी आयुष सिंह का आरोप है कि वह मलिकपुर में घर बनवाकर रहते हैं। दोस्त रोहित सिंह ने फोनकर बताया कि चांदपुर हरिवंश गांव में उसको सूरज मिश्रा आदि मार रहे हैं। मौके पर पहुंच उसने बीच-बचाव किया तो हमलावरों ने उसको भी मारा पीटा। जबकि दूसरे पक्ष की नेहा का आरोप है कि कुछ लोग उसके घर के सामने खड़े होकर गाली-गलौच कर रहे थे। बाहर निकल उसने इसका विरोध किया तो मारपीट करने लगे। इसी बीच सब्जी लेकर लौटे पति सूरज मिश्रा ने हस्तक्षेप किया तो उनको भी मारापीटा।प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा ने बताया आयुष सिंह पुत्र राम कुमार सिंह की तहरीर पर सूरज मिश्रा,शिवर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.