गंगापार, मार्च 6 -- तीन आरोपियों ने मामूली विवाद में मां बेटे को पीटा। पीड़िता के तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना क्षेत्र के भारतगंज चौकी अंतर्गत कपरकुचवा गाँव निवासिनी सुषमा देवी पत्नी शिव शंकर बिंद ने थाने में तहरीर दी कि पड़ोसी बबलू, अनिल कुमार व सुनील कुमार अकारण उसके बेटे विकास को गालियाँ देते हुए पीट रहे थे, जब महिला रोकने गयी, तो उसे भी पीटा। तहरीर पर लिखा पढ़ी कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...