मुरादाबाद, फरवरी 16 -- मुगलपुरा थाना क्षेत्र में कपड़ों पर धूल आने से चाची को झाड़ू लगाने से मना करना युवती को भारी पड़ गया। आरोप है कि चाची ने अपने बेटे के साथ मिलकर युवती और उसकी मां से पीटा। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। थाना मुगलपुरा के मोहल्ला ताब्कियान संभली गेट निवासी सुमैरा उसमान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार सुबह मां के साथ घर में नल के पास कपड़े धो रही थी। उसी घर में रहने वाली चाची यासमीन झाड़ू लगा रही थी। कपड़ों पर धूल आने के चलते चाची को झाड़ू लगाने से मना किया तो वह भड़क गई और अपने बेटे काजिम के साथ सुमैरा और उसकी मां को पीट दिया। काजिम ने लोहे का सरिया मारकर उसका सिर फाड़ दिया। उसकी मां ने किसी तरह उसे बचाया। एसएचओ मुगलपुरा केके राणा ने बताया कि आरोपी महिला और उसके बेटे के खिलाफ केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन...