कानपुर, अप्रैल 5 -- महाराजपुर के फुफुवार सुई थोक गांव में मामूली विवाद को लेकर पड़ोसियों ने महिला को मारापीटा और धारदार हथियार से वार कर उसकी नाक काट दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फुफुवार सुई थोक गांव की निवासी मायादेवी के अनुसार बीती 29 मार्च की रात करीब नौ बजे गांव के ही भिखारी लाल, रवि और अरुणा देवी ने पीड़िता को बेवजह गाली गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपितों ने लाठी डंडों से पीटा। साथ ही धारदार हथियार से वार कर नाक काट दी। इसके बाद आरोपित धमकाते हुए चले गये। घटना के बाद पीड़िता ने महाराजपुर थाने में मामले की शिकायत की। आरोप है कि पुलिस ने हल्की धाराओं में मामला दर्ज किया है और अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने कहा कि एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर द...