गंगापार, दिसम्बर 8 -- सैदाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। उतरांव थाना क्षेत्र के ढोली सैदहा गांव में मामूली विवाद में पड़ोसियों ने महिला की पिटाई कर दी। पिटाई के चलते महिला को कई जगह चोटे आई हैं। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्जकर विधिक कार्रवाई में जुटी है। थाना क्षेत्र के ढोली सैदहा गांव की रहने वाली पुष्पा देवी पुत्री लालचन्द कन्नौजिया का पड़ोसियों से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है। उक्त विवाद के चलते बीते रविवार की शाम मुकेश कुमार पुत्र मुन्नीलाल, कमलेश कुमार पुत्र मुन्नीलाल कन्नौजिया, मिथिलेश कुमार पुत्र मुकेश कुमार कनौजिया पुराने विवाद को लेकर अपशब्द कह रहे थे। रोकने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मारने लगे। पिटाई के चलते पुष्पा देवी के हाथ व शरीर के अन्य हिस्सों में काफी चोटे आई है। मामले में पीड़ित पुष्पा देवी की तहरीर पर इल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.