मुजफ्फर नगर, मार्च 9 -- मुजफ्फरनगर थाना सिविल लाइन क्षेत्र के सरवट में मामूली विवाद होने पर कुछ युवकों ने मस्जिद के इमाम के साथ मारपीट कर दी। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने इमाम को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। पुलिस मारपीट करने वाले आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।मोहल्ला काजियान निवासी अब्दुल वहाब सरवट में स्थित मस्जिद में इमाम है। रविवार को सरवट में कुछ युवक सड़क पर क्रिकेट खेल रहे थे। वहां से बाइक लेकर गुजर रहे इमाम को बॉल लग गयी। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। युवकों ने इमाम के साथ मारपीट कर दी। वही कुछ लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए बीच बचाव करा...