मामूली विवाद में भाई को चाकू मार किया जख्मी, रेफर
कटिहार, मई 19 -- बारसोई। निज प्रतिनिधि बारसोई प्रखंड के बलतर पंचायत अंतर्गत जौहरपुर गांव में मंगलवार को मामूली विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई पर चाकू से हमला कर दिया। घटना में 32 वर्षीय जाकिर हुसैन गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए कटिहार रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार घर में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान छोटे भाई मोहम्मद आबिद को चोट लग गई थी। इसी बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद शुरू हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार पहले बड़े भाई जाकिर हुसैन ने आबिद को जख्मी कर दिया। इसके बाद आबिद इलाज कराने अस्पताल गया और दवा लेकर वापस घर पहुंचा। घर लौटने के बाद दोनों भाइयों में फिर विवाद हुआ, जिसके बाद आबिद ने चाकू निकालकर जाकिर हुसैन के पेट में वार कर दिया। इस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.